पहाड़ का सच, बागेश्वर
उत्तराखंड में हत्या लूट की घटनाए आम होती जा रही है। इसी कड़ी मे डबल मर्डर केस से बागेश्वर की कत्यूर घाटी दहल उठी। बताया जा रहा है कि यहां सोमवार दोपहर को पहले मां और फिर बेटी का शव मिला है। दोनों की निर्मम हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से आस पास के लोग दहशत में हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में दो शव मिले हैं। इनमें से एक शव महिला का है, जबकि दूसरा शव एक बच्ची का बताया जा रहा है। सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो उसके कुछ घंटों बाद उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि महिला के पेट में चाकू मारने और पत्थरों से चेहरे को कुचलने के निशान हैं। दोनों की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने ये शव मां-बेटी के होने की आशंका जताई है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।