
पहाड़ का सच/एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने टीवी कलाकार अमरीन भट की मौत का बदला ले लिया है। कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। आईजीपी कश्मीर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘टीवी कलाकार अमरीन भट की जघन्य हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझा लिया।
पुलवामा के अवंतीपोरा में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों की कुछ आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 आतंकी ढेर हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक ये दोनों वही आतंकी हैं, जिन्होंने अमरीन भट की हत्या की थी। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमान ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान शाहिद मुश्ताक भट और फरहान हबीब के रूप में हुई है। इन्होंने लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की के खिलाफ वारदात को अंजाम दिया था। दोनों हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए थे।
