
*24 मई से शुरू होंगे नामांकन, 3 जून को नाम वापसी।
उत्तराखंड से रास की एक सीट , भाजपा का जीतना तय*
*पहाड़ का सच/एजेंसी*
चुनाव आयोग ने 21 जून से एक अगस्त तक खाली हो रही 15 राज्यों की राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। इसके लिए नामांकन 24 मई से शुरू होंगे। दस जून को सभी सीटों के लिए मतदान होगा। तीन मंत्रियों निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। इसलिए रास का चुनाव भाजपा के लिए अहम है।
जिन 57 सीटों पर चुनाव होने हैं। उनमें इस समय भाजपा के पास 27 सीटें हैं। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक को कुछ सीटों का नुकसान उठाना होगा जबकि वाईएसआर कांग्रेस को सर्वाधिक तीन सीटों और आप को दो सीटों का लाभ होगा। द्रमुक, बसपा, अकाली दल को भी नुकसान होगा।
भाजपा को उत्तर प्रदेश में दो सीटों का लाभ मिल सकता है। इस राज्य से सदस्य संख्या 6 से बढ़कर 8 हो सकती है। जबकि आंध्र में 3, राजस्थान में 2, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में 1-1 सीट का नुकसान हो सकता है
*विपक्ष के कई दिग्गज नेता*
कांग्रेस के कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम, जयराम रमेश,
अंबिका सोनी, जदयू के के सी त्यागी का कार्यकाल भी इसी दौरान खत्म हो रहा है।
*राष्ट्रपति चुनाव के लिए अहम*। राज्यसभा का चुनाव जुलाई में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए बेहद अहम है। राज्यसभा और लोकसभा के एक सांसद के मत का मूल्य 708 है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं होने से इस बार यह 700 हो सकता है। अभी लोकसभा में भाजपा के पास 301 सदस्य हैं।
*भाजपा का 100 तक जाना मुश्किल*
बीते एक अप्रैल को उच्च सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या 101 पहुंच गई थी। पार्टी ने साल 1988 के बाद पहली बार सौ सीटों का आंकड़ा छूने का कीर्तिमान बनाया था।” हालांकि कुछ मनोनीत सदस्यों के सेवानिवृत्त होने से भाजपा के वर्तमान सदस्यों की संख्या 95 हो गई है। अब इस चुनाव में भाजपा को सात सीटों के नुकसान का अनुमान है। ऐसे में यह संख्या घटकर 88 हो सकती है। इस समय 7 मनोनीत सदस्य के पद खाली हैं। इन मनोनीत सदस्यों के सहारे भी भाजपा सदस्यों की संख्या 95 ही पहुंच सकती है।
यूपी के पास सबसे अधिक 11 सीटें , तमिलनाडु 6, ओडिशा 3, महाराष्ट्र 6, बिहार 8, झारखंड 2 , कर्नाटक 4 हरियाणा 2, आंध्रप्रदेश 4 , छत्तीसगढ़ 2 तेलंगाना 2 , उत्तराखंड 1 मध्य प्रदेश 3, राजस्थान 4 व पंजाब 2
*रास की कुल सीट 250*
238 सीटों पर होते हैं चुनाव
12 सीटें: राष्ट्रपति सदस्यों को मनोनीत करते हैं
भाजपा 95 ,टीआरएस 6, कांग्रेस 29, वाईएसआर 6, टीएमसी 13, अन्नाद्रमुक 5, द्रमुक 10,आप 8 , बीजद
8 , माकपा 5, राजद 5 व सपा के 5 सांसद हैं।
