
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल।
आज का विशेष :- शनि अमावस्या सूर्य ग्रहण(भारत मे लागू नही)
मेष राशि :- आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।भय, पीड़ा, चिंता और तनाव का माहौल रहेंगा।संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा।संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
वृषभ राशि :- किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें।दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।विद्यार्थी वर्ग के हाथ सफलता लगेगी।पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।रुके कार्यों में गति आएगी।आपमें से कुछ लोग संपत्ति की खरीद को लेकर गंभीर हो सकते हैं।
मिथुन राशि :- निवेश से लाभ होगा।वाणी पर नियंत्रण रखें,नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।दु:खद समाचार मिल सकता है।कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से आपको कुछ और समय सेविंग मोड में रहना होगा।
कर्क राशि :- कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी।विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे।प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
सिंह राशि :– परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा।आत्मसम्मान बढ़ेगा।शत्रु परास्त होंगे।आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचें जाएंगे।विवादों से बचें।बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
कन्या राशि :- अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे।जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है।प्रयास करें।संतान का ध्यान रखें।
तुला राशि :– आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी।जल्दबाजी से हानि संभव है।विवाद न करें।परिवारिक क्लेश होगा।शैक्षणिक मोर्चे पर शालीनता आपके प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।काम पर किसी के साथ बहस न करें।
वृश्चिक राशि :- पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।पुराना धन मिल सकता है।रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह से संबंधित समस्या रहेगी।अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।
धनु राशि :- अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें।व्यवसायिक नई योजना बनेगी।कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा।घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें।अपने आप को संभालें और संगती बदलें।
मकर राशि :- कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे।शत्रु सक्रिय रहेंगे।थकान रहेगी।धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।चिंता और तनाव रहेंगे।कार्यसिद्धि होगी।घर में पैसों की समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि :- जल्दबाजी में हानि से बचें।परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।नए दोस्त बनेंगे।पेशेवर मोर्चे पर आपके सामने बेहतरीन अवसर आने के आसार हैं।
मीन राशि :- आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे।माता से अकारण वाक्युद्ध होगा।यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।कीमती वस्तुएं संभालकर रखे।
