
रुद्रपुर। रुद्रपुर में नौ साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

यह घटना रुद्रपुर में रात के समय हुई। बच्ची बाथरूम करने गई थी, तभी मकान में रहने वाले दो नाबालिग उसे एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब बच्ची वापस लौटी, तो उसकी हालत देखकर परिजनों को शक हुआ। पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
