
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में एक ढाई महीने की मासूम बच्ची की ऑटो से गिरकर मौत हो गई। । इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा के अनुसार, लालकुआं निवासी सेना के जवान विक्रम बिष्ट की पत्नी सुमन अपनी ढाई महीने की बेटी गोरी के साथ ऑटो से काठगोदाम पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑटो से उतरते समय सुमन को अचानक चक्कर आ गया, जिससे बच्ची उनकी गोद से जमीन पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बच्ची को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए हादसे की सही वजह तलाश रही है।
