Lavc57.107.100

पिथौरागढ़। जिले के बेरीनाग में तीन बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला को प्रेमी सहित बागेश्वर से बरामद कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बेरीनाग नगर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला की फेसबुक पर हरिद्वार निवासी 26 वर्षीय युवक से जान-पहचान हुई। शुरुआत में सामान्य बातचीत धीरे-धीरे गहरी होती गई और दोनों के बीच नियमित फोन पर संपर्क बनने लगा। वक्त के साथ यह रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव में बदल गया, जिसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक खुद बेरीनाग पहुंचा था और महिला को अपने साथ ले गया। दोनों बागेश्वर की ओर गए, जहां पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। पूछताछ के बाद महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
