
दुर्व्यवहार के आरोप में अधिवक्ता के वकालती लाईसेंस रद्द करने की नेशनल एवं स्टेटबार कांउसिल को संस्तुति

जिलाधिकारी ने स्टेट बार काउंसिल को लिखा पत्र, बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी की शिकायत
विरोध में बार एसोसिएशन का आज कार्य बहिष्कार, आम सभा बुलाई
पहाड़ का सच देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून के पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र शर्मा से जुड़े मामले में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिवक्ता के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति के विरोध में बार एसोसिएशन ने शनिवार को कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है।
जिलाधिकारी देहरादून ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचन्द्र शर्मा के वकालती लाईसेंस रद्द करने की नेशनल एवं स्टेटबार कांउसिल को संस्तुति की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्टेट बार काउंसिल व बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भी पत्र लिखा है।
बार एसोसिएशन देहरादून ने अधिवक्ता प्रेम चंद्र शर्मा के लाइसेंस की जिलाधिकारी की निरस्तीकरण की संस्तुति किए जाने का कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे पर एसोसिएशन ने आज सुबह विधि भवन में आमसभा बुलाई है। इस दौरान अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर भी रहेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती और सचिव अजय बिष्ट की ओर से संयुक्त रूप से जारी सूचना में कहा गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई की संस्तुति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि अधिवक्ता समाज की गरिमा के खिलाफ भी है।
एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से आमसभा में उपस्थित होकर अपने विचार रखने का आह्वान किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के मामले में बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट संग्राम सिंह पुंडीर ने भी निंदा करते हुए कहा कि प्रेमचंद शर्मा देहरादून बार के सात बार अध्यक्ष रह चुके हैं और प्रदेश के अत्यंत वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं। उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल व्यक्तिगत रूप से आहत करने वाला है, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाया है।
सचिव अजय बिष्ट की ओर से संयुक्त रूप से जारी सूचना में कहा गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई की संस्तुति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि अधिवक्ता समाज की गरिमा के खिलाफ भी है। मामले में अधिवक्ता प्रेम चंद्र शर्मा से संपर्क नहीं हो सका। संपर्क होने पर उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।
