
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता राणा ने अपने विधान सभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग में कई, गांवों का भ्रमण किया इस दौरान, क्षेत्र में कई मूलभूत समस्याओं से अवगत हुए, उन्होंने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा, यदि 2027 में स्थानीय जनता का पूर्ण समर्थन मिलता है और यूकेडी सरकार बनाने मैं सक्षम रहती है, तो स्थानीय सभी समस्याओं का समाधान होगा, उन्होंने कहा इस भ्रमण के दौरान मैं सभी समस्याओं को नोटिस कर रहा हूं, राज्य आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है।

उन्होंने कहा सरकार बनते ही,यूकेडी ,पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भू-कानून, मूलनिवास और गैरसैण राजधानी जैसे मुद्दों पर दल द्वारा ठोस नीति तैयार करना प्राथमिकता रहेगी।
राणा ने कहा, राज्य आंदोलनकारियों के जो एक समृद्ध और पृथक राज्य के सपने अधूरे रह गए थे,वह सरकार बनते ही, यूकेडी पूर्ण करेगी, इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
