
पुण्यतिथि पर पहाड़ का सच परिवार की ओर से श्रद्धांजलि

पहाड़ का सच देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा.शिवा नन्द नौटियाल उत्तराखंड के एक प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार और कुशल राजनीतिज्ञ थे। पौड़ी गढ़वाल के कोटला गांव में जन्मे डॉ. नौटियाल उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा एवं पर्वतीय विकास मंत्री रहे। उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र में कई स्कूल-कॉलेज खुलवाकर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। ऐसे व्यक्तित्व को पहाड़ का सच परिवार उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता है।
डॉ. शिवानंद नौटियाल का जीवन परिचय:जन्म: 26 जून 1926, कोटला, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।
निधन: 2 अप्रैल 2004 शिक्षा व कार्यक्षेत्र: साहित्य, शिक्षा और राजनीति में गहरी रुचि।राजनीतिक
करियर:1967 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश।1969 से लगातार कई बार पौड़ी और कर्णप्रयाग सीट से विधायक निर्वाचित।1979 में उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा एवं पर्वतीय विकास मंत्री बने।पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
साहित्यिक योगदान:’गढ़वाल के लोक नृत्य गीत’ नामक शोध प्रबंध सहित 100 से अधिक पुस्तकें लिखीं।
प्रमुख कृतियाँ: गढ़वाली लोकमानस, गढ़वाल के नृत्य, खुदेड़ गीत, कुमाऊँ दर्शन, बद्री केदार।
सम्मान: हिंदी संस्थान द्वारा ‘आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार’ से सम्मानित।
विरासत: उत्तराखंड में उनके कार्यों के सम्मान में ‘डॉ. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना’ संचालित की जाती है।
