
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्) के भरत सिंह राणा ने दल के सभी सदस्यों के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद करते हुए कहा कि राज्य को बने हुए 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, लेकिन आज तक राज्य में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पलायन चर्म सीमा पर है, बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है, बिजली पानी की असुविधा है, स्वास्थ , शिक्षा व्यवस्था दयनीय है।

उन्होंने कहा कि यदि 2027 मैं यूकेडी की सरकार बनती है और जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा तो, यूकेडी राज्य आंदोलनकारियों के सपने को पूर्ण करेगी, एवं मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा मूल निवास,भू -कानून, पलायन ,पर्यटन पर एक ठोस नीति तैयार करेगी, राणा ने भ्रमण के दौरान जनता की समस्याओं को सुनाऔर जनता को विश्वास दिलाया। जो कार्य राष्ट्रीय दल नहीं कर पाए वह यूकेडी पूर्ण करेगी, स्थानीय लोगों ने राणा पर भरोसा जताते हुए यूकेडी पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
