
पहाड़ का सच देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायकों व अन्य नेताओं का कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों दलों के नेताओं की बीच आरोप प्रत्यारोप,असली नकली यहां तक की बुझे कारतूस तक की टिप्पणियां की जा रही हैं।

इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायकों व अन्य नेताओं के लिए की गई टिप्पणी पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक वीडियो के जरिए जबाव दिया है।
उन्होंने वीडियो में कहा कि महेंद्र भट्ट की जुबान से भाजपा की मानसिकता बोल रही है। गोदियाल ने कहा कि जो लोग भाजपा से कांग्रेस में आए हैं वे सभी सम्मानित हैं और विधानसभा में अपनी काबिलियत पर चुनकर आए हैं। उनके बारे में भट्ट ने स्तरहीन बात कर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।
