
शनिवार को विधिवत रूप से दिल्ली में होंगे शामिल

ठुकराल के अलावा भाजपा के भीमलाल आर्य व बसपा के नारायण पाल
उधम सिंह नगर में कदावर नेताओं में गिने जाते हैं ठुकराल व नारायण पाल
पहाड़ का सच देहरादून। कांग्रेस ने भी भाजपा के असंतुष्टों को अपने पाले में लाने का अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि यदि राजनीतिक घटनाक्रम नहीं बदला तो शनिवार को भाजपा के दो पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भीमताल आर्य व बसपा के पूर्व विधायक नारायण पाल राज्य के सभी शीर्ष कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। बताया जाता है कि ये तीनों पूर्व विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं।

असल में रुद्रपुर से टिकट कटने के बाद राजकुमार ठुकराल ने 2022 में निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन वे जीत नहीं पाए। तब से उनका भाजपा में मेल नहीं हो पाया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा लंबे समय से चली आ रही थी। .सितारगंज विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व विधायक नारायण पाल की भी कांग्रेस शामिल होने की काफी दिनों से चर्चा थी। असल में राज्य में हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में बसपा का जनाधार लगभग सिमट गया है। इसलिए पार्टी के नेता भाजपा या कांग्रेस की ओर पलायन कर रहे हैं।

घनसाली(टिहरी गढ़वाल) से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य को भी भाजपा ने साल 2016 में निलंबित कर दिया था। भू कानून की मांग को लेकर आर्य में भाजपा सरकार के खिलाफ सचिवालय गेट पर धरना भी दिया। बाद में कांग्रेस से भी उनका निष्कासन हुआ। अब बे फिर से कांग्रेस में शामिल होकर नई पारी की शुरुआत करेंगे।
