
दलीप ने सांस की दिक्कत बताई, महाराज को भी सांस लेने में परेशानी हुई, एम्स में भर्ती

डॉक्टरों ने निमोनिया की शिकायत बताई
एम्स की सीएमएस ने कारण, “माउंटेन” पर जाना बताया, सीएम धामी ने एम्स जाकर हाल जाना
ऋषिकेश। गैरसैंण में बजट सत्र से पहले भाजपा विधायक दलीप सिंह रावत की स्वास्थ्य संबंधी चिंता को लेकर भले ही मीडिया और विपक्ष ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की हो, लेकिन उनकी (विधायक) चिंता निर्मूल नहीं थी।
गैरसैंण सत्र में लगभग एक सप्ताह भराड़ीसैंण(पहाड़) में ठहरे लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को तबियत बिगड़ने पर जब एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया तो उन्हें निमोनिया की शिकायत बताई गई। एम्स की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने एक वीडियो में कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज किसी इंपॉर्टेंट मीटिंग को अटेंड करने हाई माउंटेन पर चले गए थे जिसके कारण उन्हें निमोनिया की शिकायत हुई है। उपचार के बाद वे बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। जानकारी दे दें कि बजट सत्र में 9 मार्च से 13 मार्च तक महाराज भराड़ीसैंण में ही रुके।
देखें एम्स की सीएमएस का वीडियो
मार्च 2026 के आंकड़ों (अनुमानित/ऐतिहासिक) के अनुसार, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), चमोली में 9 से 13 मार्च 2026 के दौरान का मौसम ठंडा और उतार-चढ़ाव वाला रहा। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। चूंकि यह क्षेत्र ऊंचाई पर है और सुबह-शाम काफी ठंड रहती है।
9 मार्च 2026: बजट सत्र की शुरुआत के साथ मौसम में हल्की ठंड रही।
10-13 मार्च 2026: पहाड़ी इलाका होने के कारण, रातों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट के करीब तक गिरने की संभावना जबकि दिन में धूप रहने पर मौसम सुहावना रहा।
तबियत बिगड़ने के कारण एम्स में भर्ती कराए गए केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य में सुधार है और उनकी हालत स्थिर है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।
महाराज को श्वास संबन्धी शिकायत के कारण बुधवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। आवश्यकता को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया जंहा मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के सुपरविजन में डाॅक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
इस दौरान संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री व इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम ने सीएम को बताया कि महाराज के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और वह पहले से बेहतर हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लाभ ले रहे महाराज से भी बातचीत की और उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान सीएम के साथ विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा सहित पीआरओ श्रीलोय मोहन्ती व स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे। उधर संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी सत्या श्री ने बताया कि उन्हें थोड़ा निमोनिया की शिकायत है लेकिन सभी वायटल सामान्य हैं और अन्य सभी रिपोर्टें सामान्य होने के कारण हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
(पहाड़ का सच की प्रभु से प्रार्थना है कि सतपाल महाराज जल्द स्वस्थ हों और कामकाज करें, विरोधियों को इस पर टिका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए)
