
बिचली ढ़ांढ़री में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर, 36 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। जन जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत आज विकासखंड पौड़ी के बिचली ढ़ांढ़री में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 36 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं से 320 पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिया गया।

शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल से इन शिवरों से आमजन को एक ही स्थान पर योजनाओं के लाभ के साथ–साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन विभाग, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी, जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
