
पहाड़ का सच/एजेंसी।

इंदौर। इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में एक घर में भीषण लगने से मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के बाद वह फैलते हुए पूरे घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। घर से अभी तक 7 लाशें निकाली गई हैं। एसीपी कुंदन मंडलोई ने इस हादसे में मकान मालिक सहित 7 लोगों की जानकारी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले घर के बाहर खड़ी एक कार में लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। कार में लगी आग तेजी से फैलती हुई पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, और कुछ ही मिनटों में मकान धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिल सका।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया। शहर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय इंदौर के अधिकारी देर रात से ही मौके पर मौजूद हैं, और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर कार्यालय इंदौर के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
