
विरोध में श्रीनगर गढ़वाल से पदयात्रा कर दिल्ली पहुंची सरस्वती देवी व उनकी साथी

नई दिल्ली। Lucc घोटाले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर श्रीनगर गढ़वाल से दिल्ली तक पद यात्रा कर पहुंची सरस्वती देवी व उनके साथियों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के साथ मिलकर मंगलवार को जंतर मंतर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

प्रदर्शनकारी बाद में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मिले और उनसे सहयोग की मांग की इस अवसर पर पूर्व कांग्रेसी संयुक्त सचिव हरिपाल रावत राज्य आंदोलनकारी अनिल, पत्रकार कुशल जीना सुरेंद्र खंडूरी, सत्येंद्र रावत सोशल एक्टिविस्ट अनिल प्रताप थलवाल , सुनील नेगी समेत अनेको लोग मौजूद थे।
