
रुड़की। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र से गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। यहां दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने सोमवार को भगवानपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद युवक के तीन अन्य दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। छात्रा की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने तीन युवकों और एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी नवनीत भुल्लन ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में दानिश निवासी छिदबाना सहारनपुर, शोयब और अमन निवासी भगवानपुर व आजम निवासी मंगलौर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
