Lavc57.107.100

हरिद्वार। जनपद के रानीपुर कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया, जबकि एक युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक किराए के मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार में लिप्त हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान के भीतर से दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से एक युवती को भी मुक्त कराया गया, जिससे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो लिफाफों में आपत्तिजनक सामग्री, चार मोबाइल फोन और तीन चार्जर बरामद किए हैं। इसके अलावा देह व्यापार से प्राप्त बताए जा रहे तीन हजार रुपये की नकदी भी जब्त की गई। घटना में इस्तेमाल की जा रही एक वैगन आर कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कई दिनों से किराए के मकान में इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे थे। रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक युवती को भी छुड़ाया गया है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। को भी इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसके बाद शनिवार को उक्त मकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
