
पहाड़ का सच गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र के दौरान उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन(पिटकुल) द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का सदन में जिक्र किया और इसके लिए पिटकुल प्रबंधन की सराहना की।

देखिए सीएम धामी का सदन में दिया गया बयान
पिटकुल के तत्वावधान में विगत 4 वर्षों में पूर्ण की गयी लाईनों के विवरणों का मैं यहां उल्लेख कर रहा हूँ:-
> 132 किलोवोल्ट की पदार्था से चीला पारेषण लाईन,
> 220 किलोवोल्ट की जाफरपुर-टी०एस०एस० रूद्रपुर रेलवे पारेषण लाईन,
> 132 किलोवोल्ट की लक्सर कैवेन्डिश लाईन,
> 132 किलोवोल्ट की डबल सर्किट काशीपुर बाजपुर लाईन द्वितीय सर्किट लाईन.
> 220 किलोवोल्ट की बरम जौलजीवी पारेषण लाईन तथा 132 किलोवोल्ट की बिंदाल-पुरूकुल लाईन।
68. अध्यक्ष जी, यह भी अवगत कराना है कि आगामी वित्तीय वर्ष में पिटकुल के तत्वावधान में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर है। मैं यहां कुछ योजनाओ का उल्लेख कर रहा हूँ:-
▶ 220 किलोवोल्ट की जी०आई०एस० उपसंस्थान, सेलाकुई, देहरादून
▶ सेलाकुई उपसंस्थान पर 220 किलोवोल्ट की खोदरी झाझरा लिलो लाईन
> 132 किलोवोल्ट की जी०आई०एस० उपसंस्थान, आराघर
▶ आराघर उपसंस्थान पर 132 किलोवोल्ट माजरा-लालतप्पड़ लिलो लाईन
▶ 132 किलोवोल्ट जी०आई०एस० उपसंस्थान, धौलाखेड़ा
21
▶ धौलाखेड़ा उपसंस्थान पर 132 किलोवोल्ट काठगोदाम रूद्रपुर लिलो लाईन
▶ 132 किलोवोल्ट उपसंस्थान, खटीमा
▶ खटीमा उपसंस्थान पर 132 किलोवोल्ट खटीमा सितारगंज लिलो लाईन
69. अध्यक्ष जी, ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत समग्र रूप से पूंजीगत मद में रूपये एक हजार छः सौ नौ करोड़ तैतालीस लाख (रू0 1609.43 करोड़) का बजट किया जा रहा है।


