
देहरादून। उत्तराखंड में जहां पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आम लोग समय पर बिल चुकाने को मजबूर हैं, वहीं जल संस्थान 40 से ज्यादा सरकारी दफ्तरों को मुफ्त में पानी पिला रहा है। जल संस्थान आम लोगों से पानी का बिल वसूलने तथा छोटे-छोटे बकाया बिल होने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी देने वाला जल संस्थान की बड़े पैमाने पर लापरवाही सामने आई हैं।

एक RTI से पता चला है कि उत्तराखंड में 40 से ज्यादा सरकारी दफ्तरों को जल संस्थान से सालों से मुफ्त पानी मिल रहा है। इनमें से कई दफ्तरों में तो पानी के मीटर भी नहीं लगे हैं, साथ ही, सरकारी आवासों में रहने वाले कई कर्मचारियों को भी पानी के बिल से छूट मिली हुई है। इस वजह से हर महीने लाखों लीटर पानी बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल हो रहा है। आम आदमी को समय पर बिल भरना पड़ता है, नहीं तो जुर्माना या कनेक्शन कट जाता है। लेकिन सरकारी विभागों और कर्मचारियों के मामले में नियम ढीले चल रहे हैं।
