
पहाड़ का सच देहरादून। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने राजधानी की सुप्रसिद्ध चौपाल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर भाईचारे व सौहार्द का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि एक ऐसे सामाजिक क्लब का गठन किया जाए जो सार्वजनिक हितों के संरक्षण और संवर्धन में सहयोग कर सके।

नरदेव शास्त्री मार्ग(दर्शन लाल चौक) स्थित चौपाल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। भविष्य में इस आयोजन को वृहद स्वरूप देने पर सहमति बनी। इसके लिए एक सामाजिक संस्था के गठन का प्रस्ताव भी पारित हुआ। जल्द ही संस्था के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समर भंडारी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश कुकरेती, अति विशिष्ट अतिथि मोहन खत्री व अधिवक्ता प्रेम सिंह दानू मौजूद थे। मोहन सिंह नेगी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विनोद खंडूड़ी, पृथ्वी सिंह चौहान, हरीश जोशी, राजेश सती, ललित ओझा, राजेश रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप कुकरेती, गणेश डंगवाल , सोबन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।


