
रूद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में रविवार रात सरस मेले से लौट रही एक शादीशुदा महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गांधी पार्क में चल रहे मेले से घर लौटते समय हुई बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार रात करीब 11 बजे वह अपने देवर के साथ किच्छा बाईपास स्थित मोदी मैदान के पास पहुंची थी।
आरोप है कि उसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपी उसके देवर को पहले से जानते थे। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी और दोनों को जबरन अपने साथ ले गए.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से मेला देखने की जिद कर रही थी, लेकिन पति ने मना किया था। वह देवर के साथ मेला देखने चली गई। वहीं देवर के दो दोस्त मिले, जो कुछ देर साथ घूमते-फिरते रहे। फास्ट फूड खाने के बाद जब महिला और उसका देवर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने “शॉर्टकट” का झांसा देकर किच्छा बाईपास की ओर मोड़ दिया।आरोप है कि सुनसान जगह पर पहुंचते ही दोनों युवकों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को धमकाया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की भी जांच की जा रही है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने राजा निवासी खेड़ा, करन निवासी भदईपुरा और दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। रंपुरा चौकी पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार बताए जा रहे हैं। संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।
लगातार महिलाओं के साथ हो रही इस तरह की वारदातों ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में जिले की कमान संभालने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सामने यह बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।
जनता अब सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि कड़ी और उदाहरणीय
वहीं स्थानीय निवासियों में जबरदस्त आक्रोश नजर आ रहा है।लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

