
देहरादून। देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा निर्देशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि विधायक के समर्थक ही थे।
घटना शनिवार दोपहर की है। आरोप है कि किसी प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर बीज विधायक अपने समर्थकों के साथ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान विधायक के समर्थक अधिकारी पर नाम बदलने को लेकर दबाव बनाने लगे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने विधायक को नियम-कानून का हवाला दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते दी देखते विधाताक के समर्थक हाथापाई पर उतर आए। मारपीट में घायल निदेशक को कोरोनेशन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं घटना के विरोध में शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है।कर्मचारियों का कहना है कि अगर डायरेक्टर से किसी को परेशानी थी तो प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा सकती थी, मारपीट करना पूरी तरह गलत है।” कर्मचारियों ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
यह मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। ।

