
उधमसिंह नगर । जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
बटाया गया कि पीड़िता ट्रांजिट कैंप के आसपास रहने वाली नहीं थी, बल्कि शहर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी नियमित रूप से इसी कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है, जब छात्रा कोचिंग पहुंची तो संचालक विशाल ने उसे बहकाकर बाहर ले जाया। आरोप है कि उसने किशोरी को रुद्रपुर के ग्रीन चिली होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा ने घर लौटकर अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।
पिता ने तुरंत ट्रांजिट कैंप थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत मिलते ही POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद शनिवार सुबह कोतवाल मोहन पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कोचिंग संचालक विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

