
पौड़ी/सतपुली। पौड़ी जिले में सतपुली-गुमखाल मार्ग पर सड़क निर्माण कर रही शिवालिक इंफ्रा कंपनी के दो डंपर एक ही नंबर प्लेट के साथ चलते हुए पाए गए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक डंपर को पकड़ कर तहसील में खड़ा कर दिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विभाग द्वारा जांच की जा रही है कि क्यों एक ही पंजीकरण संख्या का उपयोग दो वाहनों के लिए किया जा रहा था, जो कानूनी रूप से अवैध है।
वहीं स्थानीय निवासियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

