
देहरादून। आज दिनांक 4 फरवरी को विराट हिन्दू संगठन, वार्ड 93 आर्केडिया ग्रांट द्वारा श्री सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, बनियावाला की छात्राओं को स्मृति चिन्ह और सहायतार्थ कुछ नकद भेंट प्रदान की गई। संगठन के सदस्यों को अपने बीच पाकर अनाथ छात्राओं के चेहरे खिल उठे।


बताता चले कि 1 फरवरी को वार्ड 93 आर्केडिया ग्रांट द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए थे। उसमें निम्न वर्ग के हिन्दुओं को सम्मानित किया गया था। सम्मेलन के लिए काफी धनराशि इकट्ठा हो गई थी। सम्मेलन का खर्च निकालने के बाद थोड़ी सी धनराशि बच गई थी, तो संगठन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि बची हुई धनराशि को किसी नेक काम में लगाया जाय।
छात्रावास की छात्राओं द्वारा संगठन के सदस्यों का मधुर स्वर में स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया। जिससे सभी सदस्य अभिभूत नजर आए।

इस अवसर पर संगठन समिति के सदस्य, राकेश नैनवाल -मानक सिद्ध महानगर प्रचारक, राजेन्द्र बसेरा – संरक्षक, जीवन रावत – संयोजक, प्रेम सिंह बरत्वाल -कोषाध्यक्ष, सह सयोंजक- हरीश, प्रमोद रतुडी, नीरज रावत, चन्द्र शेखर सामान्त, सागर आदि शामिल रहे।
