
पौड़ी। पौड़ी के ढांडरी में एक बाइक सवार युवक पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में हाथ, गले और सिर पर चोटें आई हैं। युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देकर भालू को भगाया और किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

घायल अवस्था में जब युवक ने शोर मचाया तो मौके से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भर्ती कर लिया है। फिलहाल, भालू के हमले में घायल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी के प्रेमनगर निवासी अभिषेक उम्र 21 वर्ष बाइक से जा रहा था। तभी पौड़ी–श्रीनगर मोटर मार्ग पर ढांडरी (चंदोला राई) के पास अचानक भालू ने झपट्टा मार दिया। भालू उसे खींचते हुए सड़क से नीचे ले गया। हालांकि, युवक की सूझबूझ और संघर्ष के चलते उसकी जान बच गई। हमले में युवक अभिषेक के सिर, हाथ और गले पर हल्की चोटें आई हैं।
