
चमोली। जिले के थराली ब्लॉक के नैल ढालु मोटर मार्ग पर हादसा हुआ है। इस हादसे में कार चालक की जान चली गई है। हादसे में चालक की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं, थराली पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा थराली विकासखंड के कुलसारी-ढालु-मालबज्वाड़ मोटर मार्ग पर हुआ। जहां नैल ढालु के पास देवाल के उलंग्रा गांव निवासी प्राणी दत्त कुनियाल अपनी कार संख्या UK 11 A 3154 को मोड रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर आ गिरी। जिसमें कार चालक प्राणी दत्त कुनियाल बुरी तरह से घायल हो गए।
वहीं, हादसा होता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल का रेस्क्यू किया। फिर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, लेकिन डॉक्टरों जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं थानाध्यक्ष, थराली विनोद चौरसिया ने कहा कि घटनास्थल से रेस्क्यू कर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हादसे की वजह क्या थी? इसका भी पता लगाया जा रहा है।
