
पौड़ी। जिले पाबौ ब्लाक के रतकोटी गांव में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले में महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान बने हैं। महिला को पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नागदेव रेंज के रतकोटी गांव में घास लेने गई सोबती देवी उम्र 54, पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ।
वहीं रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ.पंकज सिंह ने बताया कि महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान हैं। महिला के कंधे पर ज्यादा दर्द होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल किया गया है।
