
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा के असामयिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी से जी न्यूज के रिपोर्टर विनोद कांडपाल के पिताजी दिनेश कांडपाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विनोद कांडपाल के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ Uttarakhand) की प्रदेश अध्यक्ष (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर की कुमाऊं प्रभारी) श्रीमती दया जोशी की माता श्रीमती पार्वती लोहनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती दया जोशी के माताजी जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।
