
– रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया, उत्तराखंड से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली गए

– अध्यक्ष बनने के बाद गणेश गोदियाल पर पार्टी कार्यकताओं का भरोसा बढ़ा
नई दिल्ली। राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल ’’वोट चोर-गद्दी छोड़’’ महारैली के सफल आयोजन पर केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी की समझौताहीन लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल ’’वोट चोर-गद्दी छोड़’’ महारैली के सफल आयोजन हेतु केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद करते हुए गोदियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी की समझौताहीन लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के कोने-कोने से जिस प्रकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंचकर ’’वोट चोर-गद्दी छोड़’’ महारैली में शिरकत की उससे निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि ’’वोट चोर-गद्दी छोड़’’ महारैली में जिस प्रकार का उत्साह कार्यकर्ताओं में देखने को मिला है उससे स्पष्ट हो गया है कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा चुनाव आयोग जैसी देश की संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग अपनी सत्ता के लिए करने के खिलाफ राहुल गांधी जी की निडर और समझौताहीन लड़ाई में पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हरेक कार्यकर्ता भाजपा की हिटलरशाही नीतियों तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के खिलाफ राहुल गांधी जी? तथा कांग्रेस पार्टी की जनहित में लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में मजबूती से खड़ा रहेगा।
गोदियाल ने यह भी कहा कि जिस प्रकार केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा केन्द्रीय ऐजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग अपने राजनैतिक हित साधने तथा सत्ता हासिल करने के लिए किया जा रहा है, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है तथा जनता पर अपने हिटलरी आदेश थोपे जा रहे हैं उससे विपक्ष ही नहीं देश की जनता भी मोदी शासन से छुटकारा चाहती है, इसके लिए सभी विपक्षी दलों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा।
उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, महानगर, ब्लाक व नगर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ’’वोट चोर-गद्दी छोड़’’ महारैली की सफलता में सहयोग के लिए सभी कांग्रेसजन धन्यवाद के पात्र हैं।
