
पणजी। गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार रात हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें उत्तराखंड के भी पांच युवकों की मौत हुई है। ये सभी उस क्लब में कर्मचारी थे, जहां आग लगी। इसमें जान गंवाने वालों में जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी, मनीष सिंह, सतीश सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। इनमें मनीष सिंह चंपावत के रहने वाले थे। जबकि, जितेंद्र और सतीश सिंह टिहरी के रहने वाले थे।

गोवा के क्लब में भीषण आग लगने से 23 लोगों की मौत, जांच के आदेश
