
देहरादून। आज उत्तराखंड क्रांति दल नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने नई केंद्रीय कार्यकारणी का विस्तार किया।

इसी क्रम मैं, निम्नलिखित सदस्यों को दायित्व मिला, अनिल थपलियाल केंद्रीय मुख्य मीडिया प्रभारी,मीनाक्षी घीड़ियाल केंद्रीय मीडिया प्रभारी, बहादुर सिंह रावत केंद्रीय उपाध्यक्ष, देवचंद्र उत्तराखंडी केंद्रीय कार्यालय प्रभारी, गणेश काला केंद्रीय महामंत्री, आनंद सिलमाना केंद्रीय कोषाध्यक्ष, अनीता शर्मा लखेड़ा सह कार्यालय प्रभारी, पद पर मनोनीत किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ नेता पंकज ब्यास, जय प्रकाश उपाध्याय एवं दल के सभी कार्यकर्त उपस्थित रहे।
