
पहाड़ का सच देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने चार धाम यात्रा, तीर्थ स्थलों की दशा व कुंभ क्षेत्र देवप्रयाग को लेकर भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।

उनका कहना है कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा बंद होनी चाहिए। चूंकि इससे केदारघाटी का पर्यावरण बिगड़ रहा है,शोरगुल से जीव जंतु विचलित हो रहे हैं।
