
कुमाऊं की धरती पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: रिद्धिम

पहाड़ का सच नैनीताल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय जनपद नैनीताल प्रवास पर सोमवार शाम आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंची जहां पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने उनका सौहार्दपूर्ण स्वागत एवं अभिवादन किया।
राष्ट्रपति का कुमाऊ की इस पुण्यभूमि पर आगमन न केवल जिले के लिए, बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बना। आईजी रिद्धिम अग्रवाल के स्नेहिल स्वागत ने प्रदेश की गरिमा और आतिथ्य की भावना को साकार रूप दिया।
