

संभवतः राज्य में यह पहला उदाहरण होगा जो कोई महिला/पुरुष अफसर इतने लंबे समय प्रतिनियुक्ति पर रहा हो

.एक अन्य आईएफस कपिल लाल भी लंबे समय तक परियोजना में रहे
शासन ने 29 आईएफएस के दायित्वों में किया फेरबदल
पहाड़ का सच देहरादून। करीब एक दशक तक जलागम प्रबंध परियोजना में प्रतिनियुक्ति पर रही आईएफएस नीना ग्रेवाल को फिर पर प्रतिनियुक्ति पर वन विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। ग्रेवाल का तबादला उन 29 अफसरों में है जिनके दायित्व में शासन ने सोमवार देर रात m फेरबदल किया है।
आईएफएस नीना ग्रेवाल करीब एक दशक के जलागम प्रबंध परियोजना में प्रतिनियुक्ति पर रही हैं। संभवतया राज्य में ऐसे उदाहरण कम ही होंगे जब किसी महिला/पुरुष अधिकारी को इतनी लंबी प्रतिनियुक्ति मिलना संभव हो। एक अन्य आईएफएस कपिल लाल भी लंबे समय तक जलागम व स्वजल में प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। कार्मिक के नियमों के अनुसार प्रोजेक्ट की अवधि में विस्तार होने की दशा में शासन चाहे तो अधिकारी की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ा सकता है लेकिन पांच साल से अधिक नहीं। यह अपने आप में जांच का विषय हो सकता है।
शासन ने जिन अफसरों के तबादले किए हैं इनमें जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष एसपी सुबुद्धि को प्रमुख वन संरक्षक नोडल अधिकारी वन भूमि हस्तांतारण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना व सीसीएफ कुमाऊं का अतिरिक्त प्रभार तेजिस्विनी पाटिल को दिया गया है। सीसीएफ कुमाऊं धीरज पांडे को सीसीएफ गढ़वाल बनाया गया है।
मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी से सीसीएफ कार्ययोजना और वन संरक्षक वन अनुसंधान का दायित्व हटाया गया है, उनको फॉरेस्ट ट्रेनिंग अकादमी, हल्द्वानी का निदेशक बनाया गया है। मुख्य वन संरक्षक प्रसन्न पात्रो से सीईओ जायका का चार्ज हटाया गया है। आईएफएस आईएफएस कल्याणी को अपर सचिव वन का दायित्व, नरेश कुमार को सीईओ जायका बनाया गया है। मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक को सीसीएफ वनाग्नि नियंत्रण व प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वन संरक्षक पंकज कुमार को सीएफ अनुसंधान, हल्द्वानी व वन संरक्षक चंद्रशेखर जोशी को वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं बनाया गया है।
वन संरक्षक नीतिश मणि त्रिपाठी को सीएफ दक्षिण वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है, इस पद पर कार्यरत टीआर बीजूलाल को राज्य जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है। रामनगर डीएफओ ध्रुव सिंह मार्तोलिया को बनाया गया है, यहां के डीएफओ दिगांध नायक को नरेंद्र नगर का प्रभागीय वनाधिकारी बनाया गया है।आईएफएस महातिम यादव को उप वन संरक्षक नंदादेवी बायो एसीयर व जीवन मोहन दगाड़े को में डीएफओ लैंसडोन की जिम्मेदारी गई है। हरिद्वार, चकराता और नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ की जिम्मेदारी क्रमशः आईएफएस वायल स्वपनिल अनिरुद्ध, वैभव सिंह व आकाश गंगवार को दी गई है। डीएफओ कालागढ़ की जिम्मेदारी तरुण एस को दी गई है।
आईएफएस सर्वेश कुमार, प्रणाली रमेश उमरे, रजत सुमन, आदित्य रत्न को क्रमशः उप वन संरक्षक केदारनाथ, वन भूमि हस्तांतरण नोडल कार्यालय, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग व बागेश्वर वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है।