
त्रिस्तरीय पंचायतों से जीतकर आए प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए कांग्रेस दिग्गजों ने साझा किया मंच

पंचायतों में कांग्रेस की जीत के श्रेय में बड़ा हिस्सा पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह का, हरीश रावत व माहरा ने खुलकर की तारीफ
देहरादून। जिला देहरादून को छोड़कर त्रिस्तरीय पंचायतों के नतीजे भले ही कांग्रेस के लिए आशा के अनुरूप न आए हों लेकिन देहरादून की जीत ने पार्टी के कई बड़े नेताओं को मंच साझा करने का अवसर जरूर दिया है।
साल 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव से पहले कांग्रेस की पंचायतों में देहरादून की जीत को कई मायने में अहम माना जा रहा है। पार्टी की राजनीति व रणनीति में दिलचस्पी रखने वालों का कहना है कि देहरादून की जीत संगठन में बदलाव के लिए भी महत्वपूर्ण है। चूंकि एक मात्र देहरादून जिला ही ऐसा है जहां तीनों पंचायतों में कांग्रेस की कई उम्मीदवार जीते हैं और इस जीत की श्रेय पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह को जाता है जिन्हें निकट भविष्य में संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है,ऐसी चर्चा है। .रविवार को देहरादून में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियो का सम्मान कर कांग्रेस ने घी त्यार मनाया
जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख पंचायत अघ्यक्ष, नगर निगम पार्षद आदि जनप्रतिनिधियों का एक वैडिंग प्वाइंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मान किया। इनमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखविंदर कौर , उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों के जिला पंचायत संदस्य, क्षेत्र प्रमुख व नगर निगम के पार्षद शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी निर्वाचित नेताओं को स्वागत करते हुए कहा कि देहरादून के पंचायत चुनाव के नायक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह हैं। उन्होने कुशलता के साथ व अपने नेतृत्व क्षमता के बलबुते पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा को तोड़ा है।
रावत ने कहा तमाम सरकारी बाधाओं अड़चनो के बावजूद प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का परचम लहराया है। उनके साथ कांगेस कार्यकर्ता व नेता सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होने देहरादून की इस जीत का संदेश पूरे प्रदेश व देश को देकर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता व अपने संघर्ष के बलबूते पर भाजपा को शिकस्त दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने बाधा नही ड़ाली होती तो शायद हम इतने जागरुक होकर नही पड़ पाते। पूर्व सीएम रावत पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा की तारीफ करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष करन माहरा ने चुनाव के बीच कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वे भी इस जीत में भागीदार हैं और यही जीत 2027 में कांगेस सरकार लाने का मार्ग प्रशस्त्र करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्वागत समारोह मे बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश के अन्दर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है फिर भी हमने कार्यकर्ता के दम पर व पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह की रणनीति कौशल से देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। यह हमारी एकजुटता व संघर्ष का परिणाम है।
पूर्व कांगेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देहरादून के जिला पंचायत के चुनावों में जोर जबरजस्ती से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आरक्षण अवैध रुप में किया था फिर भी हम जनता के सहयोग व कार्यकर्ताओ के बल पर जिला पंचायत अघ्यक्ष सुखविन्दर कौर व उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह को विजयी बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारीफ करते हुए कहा कि वो निरंतर अपने संघर्ष सक्रियता से हम सबका मनोबल बढ़ा रहे थे जिसका लाभ हम सबको मिला है और हम सब एकजुट होकर 2027 मे कांग्रेस की सरकार लाने मे सफल रहेगें। प्रीतम सिंह ने कहा कि नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सभी जिलो में पुलिस के बलबूते पर चुनाव को प्रभावित करने का खुला प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने किया।सम्मानित होने वाले जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग, संजय किशोर, विरेन्द्र सिंह रावत, प्रवीण सिंह रावत, केशर सिंह, दीवान सिंह तोमर, श्याम सिंह चौहान, अमिता वर्मा, पिंकी रौहिला, विजय लक्ष्मी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, सहसपुर प्रमुख अर्चना रावत, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान व ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंधवाल, प्रमुख आशा वर्मा चकराता, ज्येष्ठ प्रमुख चकराता फतह सिंह सहित देहरादून नगर निगम पार्षद कोमल वोहरा, मंगू, संगीता गुप्ता, आदि रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व विधायक काजी निजामुददीन, विधायक टिहरी विक्रम सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, अयेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष ड़ा जसविन्दर सिंह गोगी, जयेन्द्र रमोला, विनय सारस्वत, लाल चंद शर्मा, मोहित शर्मा, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सूर्य कांत धस्माना, विरेन्द् पोखरियाल, गरिमा दसौनी, गोदावरी थापली, सोमेन्द्र बोरा, महेन्द्र नेगी , सुशील राठी, शीशपाल बिष्ट, राजकुमार जयसवाल, ललित सिंह बिष्ट, मनमोहन शर्मा, जगदीश धीमान, गोकुल मरोला, इतात खान, अब्दुल रज्जाक, मनोज नौटियाल, जितेन्द्र बिष्ट, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओं ने शिकरत करी।