
संसदीय कार्य का पहली बार दायित्व मिला सुबोध को, देनी होगी परीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर आगामी सत्र के लिए संसदीय कार्य मंत्री दायित्व निभाने वाले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। उनियाल को दो दिन पहले ही संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व सौंपा गया। प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व किसी को नहीं सौंपा गया था। पहली बार प्रेम संसदीय कार्य मंत्री के रूप में सदन में सरकार की पैरवी और विपक्ष के कटाक्ष का सामना करेंगे।
सीएम से मिले पूर्व सीएम कोश्यारी . देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।