
पहाड़ का सच हरिद्वार।
हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही 13 साल की बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि भाजपा नेत्री ने अपने ब्वायफ्रेंड से खुद की मौजूदगी में बेटी का यौन शोषण कराया। पुलिस के अनुसार कई बार बच्ची का यौन शोषण हुआ। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी भाजपा नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार भाजपा नेत्री का अपने पति से विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते हैं। एक माह पहले बच्ची अपने पिता के पास रहने आई थी। बच्ची को गुमसुम देखकर पिता के पूछने पर उसने सारी आपबीती बता दी। इसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, और बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है।
