
पहाड़ का सच/एजेंसी।
नई दिल्ली। लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में किसी अज्ञात हमलावर ने ढेर कर दिया है। भारत में भी कई आतंकी हमलों में वो शामिल था। लंबे समय से पाकिस्तान में छिपकर ही वो अपने आतंकी नेटवर्क को मजबूत कर रहा था। भारत की एजेंसियों को भी उसकी तलाश थी, अब रविवार को अज्ञान हमलावरों ने उसे मार डाला है।
सैफुल्लाह लश्कर का ऑपरेटिव था, भारत में कई हमलों की जिम्मेदारी उसे दी गई थी। उस जिम्मेदारी के बाद भी सैफुल्लाह नेपाल भाग गया था, वहां से उसने भारत पर कई आतंकी हमले करवाए। उसने अपने टेरर बेस को नेपाल में काफी बड़ा बना लिया था। बाद में जब सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला, उसे पकड़ने की तैयारी हुई, लेकिन तब तक वो वापस पाकिस्तान भाग गया। सैफुल्लाह को लेकर यह जानकारी भी मिल रही है कि वो नेपाल में भी अलग-अलग नामों से रहा करता था, फर्सी दस्तावेज उसने बनवा रखे थे।
