
– भाजपा नफरत फैलाकर जनता के सवालों से भाग रही है: सचिन पायलट
– एक मंच पर जुटे कांग्रेस के सभी दिग्गज, भाजपा सरकार को कोसा
पहाड़ का सच, देहरादून।
उत्तराखंड कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता राजधानी देहरादून में जुटे। इस रैली में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता एकजुट नजर आए। नेताओं के एकजुट होना आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सामूहिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। रैली की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा नफरत फैलाकर जनता के सवालों से भाग रही: सचिन पायलट
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद से लड़ाई में कांग्रेस ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और कई नेताओं की शहादत दी है लेकिन आज केंद्र सरकार विफलता से अपना पल्लू झाड़ते हुए खुफिया तंत्र की विफलता को स्वीकार कर रही है। पायलट ने भाजपा पर नफरत का माहौल फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा कि जब भी प्रदेश कांग्रेस को मेरी जरूरत होगी मैं उत्तराखंड के लिए हमेशा हाज़िर रहूंगा।
भ्रष्टाचार और अवैध खनन पर तीखा वार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और अवैध खनन पर खुद भाजपा अध्यक्ष की स्वीकारोक्ति से सरकार की सच्चाई सामने आ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद को कांग्रेस का सबसे उम्रदराज सिपाही बताते हुए कहा कि वह प्रदेश की जनता की लड़ाई में हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहेंगे।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत,सूर्यकांत धस्माना, विधायक विक्रम सिंह नेगी,विधायक ममता राकेश,विधायक मनोज तिवारी, विधायक तिलक राज बेहड़ सहित सभी नेताओं ने रैली को संबोधित किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।
संविधान बचाओ रैली में उप नेता भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री विधायक तिलक राजबेहड़, विधायक ममता राकेश,विधायक मनोज तिवारी ,विधायक फुरकान अहमद, विधायक गोपाल राणा,विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक सुमित हृदयेश,विधायक अनुपमा रावत,विधायक मदन सिंह बिष्ट,विधायक रवि बहादुर,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत,पूर्व विधायक राजकुमार ,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, राकेश राणा,राहुल छिमवाल, दिनेश चौहान, मनीष, कुंवर सजवान, अंजू लूंठी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी,सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह चौहान,प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल,विजय सारस्वत,प्रदेश महामंत्री नवीन,याकूब सिद्दीकी ,जोशी, गरिमा मेहरा दसौनी,डाक्टर प्रतिमा सिंह,राजेंद्र शाह,अभिनव थापर,दिनेश कौशल,लाल चंद शर्मा,अरुण वाल्मीकि,कमर सिद्दीकी , आनन्द सिंह पुंडीर,राम गोपाल वर्मा,तेलु राम, उर्मिला थापा,परिणीता बड़ौनी, मंजू तोमर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।
