
पहाड़ का सच, उधमसिंह नगर।
जिले के सितारगंज में 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री को नासिर नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
आरोप है कि एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब पुत्री ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। किशोरी घर आई तो वह गुमसुम थी। पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने शाम को सितारगंज कोतवाली में तहरीर दी।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज कर लिया है। कोतवाली की एसआई ने बताया कि गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा उसे परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
