
पहाड़ का सच, देहरादून।
देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल के द्वारा कमिश्नर गढ़वाल मंडल एवं जिलाधिकारी महोदय, पुलिस निदेशक यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आरटीओ (प्रशासन), आरटीओ (प्रवर्तन) को प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिसमें कहा गया है कि सिटी बसों को तो घंटाघर से 100 मीटर आगे खड़ा किया जा रहा है और घंटाघर के समीप टेंपो विक्रम जिनका नोटिफिकेशन के अनुसार प्रभात कट से घंटाघर नहीं आएंगे, उसके बावजूद इनका संचालन हो रहा है। टाटा मैजिक वाहनों का संचालन भी झुंड बनाकर घंटाघर के समीप परमिट की शर्तों के विरुद्ध हो रहा है कहीं ना कहीं पुलिस और परिवहन अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है, जो भारतीय संविधान अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समानता का अधिकार दिया गया है। यदि इन वाहनों का नियम विरूद्ध संचालन नहीं रोका गया तो मजबूरन हमें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा जो निम्न है –
( क) घंटाघर क्षेत्र में 2 घंटे का प्रदर्शन
(ख) काली पट्टी बांधना
(ग) परिवहन और पुलिस विभाग के संरक्षण की पोल जनता को पर्चे बांटकर बताना
(घ) 1 दिन का धरना प्रदर्शन
(ड) 1 दिन की बस हड़ताल
(च) परिवहन एवं ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का पुतला दहन
(छ) अनिश्चितकालीन बस हड़ताल
(ज) आदरणीय मुख्यमंत्री जी/परिवहन मंत्री जी के आवास पर प्रदर्शन।
