
पहाड़ का सच/एजेंसी।
योगी सरकार आज पेश करेगी अपना 9वां बजट, आठ लाख करोड़ के बजट का अनुमान
20 फरवरी को यूपी सरकार अपना बजट पेश करेगी। एक अनुमान के मुताबिक इस बार का बजट आठ लाख करोड़ का हो सकता है। जानकारों के अनुसार इस बार बजट में लोक-लुभावन घोषणाएं हो सकती हैं। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। 20 फरवरी को यूपी सरकार अपना बजट पेश करेगी। एक अनुमान के मुताबिक इस बार का बजट आठ लाख करोड़ का हो सकता है। जानकारों के अनुसार इस बार बजट में लोक-लुभावन घोषणाएं हो सकती हैं। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। इस बजट में कृषि, उद्योग और बुनियादी विकास के साथ इस बजट में तकनीकी पर जोर रहेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई घोषणाएं हो सकती हैं।
रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आज लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के 11 दिन बाद आज यानी बुधवार को आखिरकार दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया। बुधवार शाम को सभी 48 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी विधायकों ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुना।20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही सुबह करीब 11.00 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।
सीएम योगी ने माना, मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में कई स्थानों पर भगदड़ हुई; सात और की गई थी जान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में माना कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम नोज के साथ ही कुछ और स्थानों पर भी प्रेशर प्वाइंट बने थे। अलग अलग क्षेत्रों में भी दिनभर दबाव बनते रहे। इस दबाव में भी 30 से 35 लोग घायल हुए थे। उनमें से 7 लोगों की मौत भी हो गई थी। सीएम योगी ने संगम नोज पर हुए हादसे का पूरा ब्योरा भी दिया और बताया कि क्यों भगदड़ मची थी। दोहराया कि इसमें 30 लोगों की मौत हुई थी। इसमें से एक की पहचान नहीं हो सकी। उनका डीएनए सुरक्षित रख लिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया था। यह भी बताया कि घायलों में अब भी एक व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
संगम का पानी नहाने ही नहीं, पीने लायक भी, महाकुंभको बदनाम करने की साजिशः योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में संगम के पानी की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान दो टूक कहा कि संगम का पानी न सिर्फ नहाने योग्य है, बल्कि आचमन (पीने) के लिए भी उपयुक्त है। यह महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने एनजीटी के सामने रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया था कि महाकुंभ में संगम का पानी नहाने योग्य नहीं है। पानी में फेकल कॉलीफॉर्म का लेवल जरूरी गुणवत्ता के हिसाब से नहीं है। यूपी सीएम ने कहा कि त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं… संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप किया गया है और पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है।
बजट सत्र में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा महाकुंभ पर राजनीति बंद करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी, पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शेर के माध्यम से तंज कसते हुए कहा “बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं। जिन्होंने रात में चुन-चुन के बस्तियों को लूटा, वही नसीबों के मारों की बात करते हैं।” सीएम योगी ने कहा कि अब तक 56 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, लेकिन विपक्ष महाकुंभ को लेकर झूठी अफवाहें फैला रहा है, जो सनातन आस्था का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाकुंभ किसी सरकार या पार्टी का आयोजन नहीं, बल्कि समाज का आयोजन है और सरकार इसमें सेवक की भूमिका निभा रही है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेपाल, झारखंड व अन्य स्थानों की दुर्घटनाओं को महाकुंभ से जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है। विपक्ष की आलोचना करते हुए सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अच्छे काम का विरोध करना अपनी आदत बना चुकी है और जिस थाली में खाती है, उसी में छेद करती है।
राजस्थान बजट पर गहलोत का हमला, मोदी की ‘गारंटी’ पर उठाए सवाल
राजस्थान सरकार के बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “यह बजट प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भारी पड़ रहा है” और भाजपा सरकार चुनावी वादों से मुकर रही है। किसानों से वादा खिलाफी – पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 12,000 की जगह 9,000 ही देने की घोषणा। पेट्रोल-डीजल राहत नहीं – मोदी के वादे के बावजूद हरियाणा से ₹10 महंगा पेट्रोल। कृषि क्षेत्र में अनदेखी – बाजरे की सरकारी खरीद पर चुप्पी, गेहूं पर सिर्फ ₹150 बोनस। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में कटौती – विधि अनुसार 1,322 की जगह सिर्फ ₹1,250 बढ़ोतरी। सरकारी नौकरियों का भ्रम – 1 लाख नौकरियों के वादे के मुकाबले सिर्फ 59,000 नियुक्तियां। बाड़मेर रिफाइनरी प्रोजेक्ट में देरी – अप्रैल 2025 से बढ़ाकर अगस्त 2025 किया गया। ERCP योजना पर सवाल – केंद्र सरकार 90% फंडिंग का दावा झूठा, राज्य ने खुद 9,500 करोड़ आवंटित किए। SC/ST कोष की अनदेखी – 1,750 करोड़ घोषित, लेकिन पिछला 1,500 करोड़ जारी नहीं हुआ। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता को झूठे वादों से भ्रमित किया और यह बजट उनकी वादाखिलाफी को उजागर करता है।
सीबीएसई 10वीं साइंस का पेपर आज
सीबीएसई बोर्ड 10वीं साइंस की परीक्षा आज है। इसमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी तीनों विश्ज्ञयों के प्रश्न होंगे। पेपर में केमिस्ट्री के फॉर्मूले होंगे, तो फिजिक्स की थ्योरी, न्यूमेरिकल और बायो में पौधों के बॉटनिकल नेम. सीबीएसई 10वीं साइंस के पेपर में अच्छे मार्क्स पाने के लिए स्मार्ट तरीके से उत्तर लिखने होंगे।
