
पहाड़ का सच चंपावत।
भाजपा ने चंपावत पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले 2 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 5 नेताओं को निष्कासित किया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में इन नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
निष्कासित नेताओं में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गंगा खाती, तनुजा पुनेठा, निवर्तमान सभासद लोकेश पुनेठा, शक्ति केंद्र संयोजक कैलाश पांडेय और बूथ अध्यक्ष शंकर सिंह खाती शामिल हैं। निष्कसन की सूची जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने जारी की।इससे पहले 11 जनवरी को भाजपा की विद्रोही प्रत्याशी ममता वर्मा, निवर्तमान चेयरमैन विजय वर्मा, लोहाघाट नगर पंचायत के दो बार अध्यक्ष रहे भूपाल सिंह मेहता, बनबसा के बूथ अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार और सनी देवल को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है।
