पहाड़ का सच/एजेंसी।
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा को कई नायाब फिल्में देने वाले निर्देशक श्याम बेनेगल का आज निधन हो गया है। 23 दिसंबर 2024 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 90 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि शाम 6.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
उन्होंने अपनी फिल्मों से अलग ही छाप छोड़ी है। उनकी कहानियां असल मुद्दों को उठाती थीं और वो हर फिल्म से समाज को संदेश देने की पुरजोर कोशिश करते थे।
श्याम बेनेगल को 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2005 में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला।